{"_id":"12b6c36504d0483189dc72ed561297cf","slug":"road-rage-in-the-slow-progress-of-the-construction-of-the-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की धीमी प्रगति से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण की धीमी प्रगति से ग्रामीणों में रोष
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
जामक-बायणा मोटर मार्ग निर्माण की धीमी प्रगति पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जामक-बायणा मोटर मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। फरवरी 2015 में सड़क का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन एक साल में महज दो सौ मीटर सड़क का कटान ही हो पाया है।
सड़क निर्माण की धीमी प्रगति से ग्रामीणों में रोष है। बायणा के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश सेमवाल, प्रधान बलवीर पंवार, डिडसारी की प्रधान पुष्पा चौहान, गणेश कंसवाल, विजय सिंह, सरिता देवी, हरि सिंह राणा ने बताया कि सड़क के अभाव में क्षेत्र के बायणा, लौंथ्रू, डिडसारी आदि गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण में तेजी नहीं आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।