फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Residents of Hudoli market demand action from the administration against drug abuse.

Uttarkashi News: हुडोली बाजार में नशे के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Mon, 02 Feb 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 02 Feb 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Residents of Hudoli market demand action from the administration against drug abuse.
पुरोला। हुडोली बाजार क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार से परेशान महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाओं ने पुरोला तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बाजार में खुलेआम कच्ची व पक्की शराब के साथ-साथ भांग और स्मैक जैसे नशीले पदार्थ परोसे जा रहे हैं जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को ज्ञापन देने पहुंची महिलाओं ने बताया कि नशे के आदि लोग दिन-रात बाजार में घूमते रहते हैं और नशे की हालत में गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करते हैं। उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर संबंधित विभागों व पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। पत्र पर शांति देवी, रीता देवी, गीता देवी, कृष्णा देवी, रामप्यारी देवी लीला देवी, निर्मला देवी, सीमा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed