फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Remembering the contributions of former minister Bhatt

Uttarkashi News: पूर्व मंत्री भट्ट के योगदानों को किया याद

Fri, 28 Nov 2025 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 28 Nov 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Remembering the contributions of former minister Bhatt
उक्रांद और राज्य आंदोलनकारियों ने दी पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

उत्तरकाशी/पुरोला। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने फील्ड मार्शल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उनके योगदानों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य आंदोलन और उत्तराखंड की पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शुक्रवार को हनुमान चौक पर उक्रांद के कार्यकर्ता और राज्य आंदोलनकारी पहुंचे। वरिष्ठ नेता विष्णुपाल सिंह रावत ने कहा कि दिवाकर भट्ट एक जुझारू नेता, स्पष्टवादी व्यक्तित्व और जनभावनाओं के सच्चे प्रतिनिधि थे। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र पोखरियाल ने कहा कि फील्ड मार्शल स्व. दिवाकर भट्ट राज्य आंदोलन के जनक थे। वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आंदोलनकारी रमेश कुड़ियाल ने कहा कि दिवाकर भट्ट ने ही उत्तराखंड आंदोलन को आरपार की लउ़ने के लिए कहा था।
विज्ञापन

इस मौके पर महावीर भट्ट, दिनेश पंवार, मदन मोहन विजल्वाण, बुद्धि सिंह पंवार, जगदीश प्रसाद, संतोष सेमवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, पुरोला में यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जगमोहन बिजल्वाण, विकास पंवार, संदीप राणा, गिरीश नौटियाल, प्रताप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed