{"_id":"586e7b0a4f1c1b4d5615ae3b","slug":"relieved-without-informing-the-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए ही रिलीव हुए सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए ही रिलीव हुए सीईओ
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक से नदारद रहना व ट्रांसफर होने पर बिना बताए रिलीव होना मुख्य शिक्षा अधिकारी पर भारी पड़ा। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें अब चुनाव संपन्न होने तक जिले में ही रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने के बाद डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी नोडल अधिकारी, आरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक ली, लेकिन नोडल अधिकारी बनाए गए मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी बैठक से नदारद मिले। विभाग की ओर से बताया गया कि सीईओ का स्थानांतरण हरिद्वार हो गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि वे बिना बताए ही उत्तरकाशी से रिलीव हो गए हैं। इस पर डीएम ने सीईओ को नोटिस देने के साथ ही राज्य निर्वाचन अधिकारी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीवास्तव ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द है। ऐसे में बिना बताए अवकाश पर जाना अनुशासन हीनता है। उन्होंने बताया कि सीईओ सोनी अब उत्तरकाशी पहुंच चुके हैं और चुनाव में वे शिक्षा विभाग की ओर से नोडल अधिकारी हैं। उन्हें चुनाव तक जिले में रहने के निर्देश दिए गए हैं।