फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Rehabilitation of 49 families of Bhatwadi budget of two and a half crores released

भटवाड़ी के 49 परिवारों के पुनर्वास को सवा दो करोड़ का बजट जारी

Tue, 23 Jun 2020 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Rehabilitation of 49 families of Bhatwadi budget of two and a half crores released
उत्तरकाशी। गंगोत्री के मुख्य पड़ाव भटवाड़ी में 2010 में हुए भूस्खलन में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को शासन से मंजूरी मिल गई है। सरकार ने संशोधित पुनर्वास नीति के तहत 49 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए सवा दो करोड़ का बजट जारी किया है। दस साल बाद इन परिवारों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गंगा भागीरथी से हुए कटाव के कारण भटवाड़ी बाजार भूधंसाव की चपेट में आ गया था। तब दर्जनों मकान जमींदोज होने से 49 परिवार बेघरबार हो गए थे और गंगोत्री हाईवे का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था। उस समय इन प्रभावितों को तात्कालिक सहायता तो मुहैया करायी गई, लेकिन पुनर्वास के इंतजाम नहीं किए गए। तब से यह परिवार भटवाड़ी के ढामका तोक स्थित जल विद्युत निगम की कॉलोनी में रह रहे थे।
विज्ञापन
वगंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2013 के आपदा मानकों के अनुसार इन परिवारों के पुनर्वास को स्वीकृति दी है। इसके तहत हर प्रभावित परिवार को भवन निर्माण के लिए 4 लाख, गोशाला के लिए 15 हजार और घरेलू सामान के लिए दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed