फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Registered workers start indefinite strike

पंजीकृत श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Mon, 23 Aug 2021 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Registered workers start indefinite strike
भारत मजदूर संगठन के बैनर तले श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। श्रमिकों का कहना है कि प्रशासन उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भारत मजदूर संगठन के अध्यक्ष बृजपाल सिंह ने कहा कि पहले पंजीकृत श्रमिकों की शादी के लिए एक लाख की आर्थिक सहायता दी जाती थी। इसे अब घटाकर 25 हजार कर दिया गया है। महामंत्री सुनीता ने कहा कि श्रमिकों के पंजीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन की गई है लेकिन उत्तरकाशी में नेटवर्क की बड़ी समस्या है। वहीं श्रमिकों ने उत्तरकाशी में श्रम पर्वतन अधिकारी की तैनाती न होने पर भी आक्रोश जताया। इस दौरान डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा गया। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश सिंह, रमेश राज, रेशमा रावत, चंदन सिंह पंवार, सुनीता, स्वराजी, गीता बिष्ट, रणवीर असवाल, रजनी असवान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed