{"_id":"1a0aa945899b45f06b005a0f1d97cb5a","slug":"ranvir-get-kisan-bhusan-samman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणवीर को मिला किसान भूषण सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणवीर को मिला किसान भूषण सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
Updated Mon, 29 Feb 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
आत्मा परियोजना के तहत हडियाड़ी गांव के युवा किसान रणवीर महंत को किसान भूषण सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कृषि विभाग की ओर से हर साल आत्मा परियोजना के तहत किसानों को सम्मानित किया जाता है।
जनपद स्तर पर मिलने वाले किसान भूषण सम्मान के लिए इस बार चिन्यालीसौड़ ब्लाक के हडियाड़ी गांव निवासी रणवीर महंत का चयन किया गया।
बीते रोज ब्लाक प्रमुख विजेंद्र रावत ने रणवीर को 25 हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खिमानंद बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।