फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ramlila performers were felicitated.

Uttarkashi News: रामलीला के कलाकारों को किया गया सम्मानित

Wed, 21 Oct 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 21 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Ramlila performers were felicitated.
राम राज्याभिषेक के साथ हुआ मंचन का समापन, शोभायात्रा निकाली गई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला का बुधवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
दशहरे पर रावण वध के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के बाद बुधवार को समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। आजाद मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए रामलीला मंच पर पहुंची। यहां लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम का विधि-विधान से राज्याभिषेक किया गया। श्रीराम के अयोध्या का राजपाट संभालने के प्रसंग के साथ रामलीला का समापन हुआ।
विज्ञापन

समापन अवसर पर रामलीला के सफल मंचन में योगदान देने वाले कलाकारों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व चारधाम विकास परिषद के अध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, डॉ. भगवन नौटियाल ने रामलीला के पात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ. जयेंद्र सिंह पंवार, शांति प्रसाद भट्ट, अरविंद सिंह राणा, गजेंद्र सिंह मटूड़ा, भूपेश कुडियाल, ब्रह्मानंद नौटियाल, रमेश चौहान, महेंद्र सिंह पंवार, चंद्रमोहन सिंह पंवार, अब्बल सिंह पंवार, खुशहाल सिंह चौहान और विजय चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed