फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Rajagdhi part-Srnaul street three hundred meters away

राजगढ़ी-सरनौल सड़क का तीन सौ मीटर हिस्सा बहा

Tue, 02 Aug 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 02 Aug 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बडियारगाड़ और यमुना नदी में आए उफान से थातूरका के पास राजगढ़ी-सरनौल मोटर मार्ग का करीब तीन सौ मीटर हिस्सा बहने के साथ ही पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए। बडियारगाड में उफान से सरनौल गांव पर भी खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन


क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते गाड गदेरे उफान पर हैं। सोमवार को बडियारगाड़ में उफान से थातूरका के पास राजगढ़ी-सरनौल मोटर मार्ग का करीब तीन सौ मीटर हिस्सा ढह गया। इससे ठकराल पट्टी के पांच और सरबडियार क्षेत्र के आठ गांवों का तहसील एवं जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन


अतिवृष्टि से इन गांवों के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से पैदल आवाजाही भी खासी जोखिम भरी हो गई है। यमुना नदी के उफान से तिलाड़ी में सैकड़ों नाली जमीन यमुना में समा गई। बड़कोट पालिका के वार्ड नंबर सात में रामभरोसे बेलवाल के आवासीय भवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठकराल क्षेत्र के आनंद सिंह राणा, सरदार सिंह चौहान आदि ने प्रशासन से शीघ्र क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रभावितों को राहत सहायता मुहैया कराने की मांग की है। मंगलवार को तहसीलदार मुकेश रमोला ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर क्षति की रिपोर्ट तैयार की।


अतिवृष्टि से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से यमुना घाटी की विद्युत आपूर्ति रविवार रात से ठप पड़ी है। बिजली नहीं होने से बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाएं भी ठप पड़ गई हैं। खरादी-नगाणगांव मोटर पुल की एप्रोच बहने के बाद यमुना नदी के बीच खड़े पुल पर भी खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed