{"_id":"56dc34554f1c1bb53f8b4595","slug":"rain-and-snow-chill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और बर्फबारी से लौटी फिर ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और बर्फबारी से लौटी फिर ठिठुरन
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sun, 06 Mar 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात से रविवार तड़के तक जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी से एक बार फिर ठिठुरन लौट आई है। रविवार शाम से फिर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
शनिवार दिन तक पारा 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रातभर में ही जिले में समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर ऊंचाई तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई थी। हालांकि रविवार सुबह फिर खिली धूप के साथ बर्फ तो पिघल गई, लेकिन शाम से फिर रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने से तापमान में गिरावट बनी हुई है।
विज्ञापन
रविवार शाम को जिले में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हर्षिल, गंगोत्री, यमुनोत्री एवं हरकीदून आदि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पारा चार से सात डिग्री बना हुआ है।
विज्ञापन