{"_id":"efda6a6c743aed5002da1394f64ee333","slug":"rachna-is-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन बन रचना ने रौंद गांव का नाम रोशन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन बन रचना ने रौंद गांव का नाम रोशन किया
पुरोला(उत्तरकाशी)
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रखंड के रौंद गांव के एक मजदूर व किसान की बेटी रचना ने प्रदेश स्तर पर खेल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप हासिल कर अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया। अब रचना राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके साथ ही जिले से आठ अन्य छात्र-छात्राओं का भी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
बीते दिनों देहरादून में आयोजित माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। सब जूनियर वर्ग में राइंका गुंदियाट गांव की आठवीं कक्षा की छात्रा रचना चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। रौंद गांव निवासी मजदूर व किसान राजेंद्र चौहान की बेटी रचना लंबी कूद एवं सौ मीटर बाधा दौड़ में प्रथम तथा ऊंची कूद में दूसरे स्थान पर रही। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक शूरवीर राणा ने बताया कि रचना प्रतिभा की धनी है। सब कुछ ठीक रहा तो वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। टीम के साथ देहरादून से लौटे जिला क्रीड़ा समन्वयक केंद्र सिंह भंडारी एवं धनराज भंडारी ने बताया कि रचना के अलावा जिले के आठ अन्य छात्र-छात्राओं का चयन भी राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। राइंका गेंवला के यशवीर ने पोल वाल्ट में और डुंडा के विवेक नेगी ने हैमर थ्रो में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि डुंडा के नरेंद्र सिंह हैमर थ्रो एवं उत्तरकाशी के प्रदीप ऊंची कूद में द्वितीय और मोरी के राजन राणा भाला फेंक, मातली के ओमप्रकाश ऊंची कूद, साल्ड की संतोषी त्रिकूद और गेंवला के राकेश कुमार पोल वाल्ट में तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा सीनियर वर्ग की चार गुणा सौ मीटर रिले दौड़ में भी जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।