फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Protests of priests of Gangotri Dham continued on the fourth day

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के खिलाफ गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों का धरना प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Protests of priests of Gangotri Dham continued on the fourth day
उत्तरकाशी के मुखबा में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में धरना देते तीर्थपुरोहित। - फोटो : UTTER KASHI
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के खिलाफ गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों का धरना प्रदर्शन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। गंगोत्री धाम और मुखबा गांव स्थित गंगा मंदिर परिसर में धरने पर बैठे पुुरोहितों ने सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बोर्ड को भंग करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चंद नेताओं व अधिकारियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने धामों की सारी जिम्मेदारी व आर्थिक निर्णयों की ताकत देवस्थानम बोर्ड के हाथों में सौंप दी है, जिससे धार्मिक परंपराओं के साथ ही पुरोहितों के जन्मजात हकहकूक भी खतरे में पड़ गए हैं। जिनकी रक्षा के लिए पुरोहित समाज द्वारा लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन सत्ता के मद में चूर हो चुकी सरकार जनभावनाओं को अनदेखा करने में लगी है, जिससे बोर्ड के अधीन आए धामों तथा मंदिरों के पुजारियों व पुरोहितों के मन में भारी आक्रोश पनपने लगा है। विरोध जताने वालो में गंगोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, संजीव सेमवाल, राकेश सेमवाल, प्रेमवल्लभ सेमवाल, गोवर्द्धन सेमवाल, विष्णु सेमवाल, कामेश्वर सेमवाल, संतोष सेमवाल आदि पुरोहित शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed