फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   protest of tirth purohit in uttarkashi

‘तत्काल भंग किया जाए देवस्थानम बोर्ड’

Fri, 25 Jun 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
protest of tirth purohit in uttarkashi
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थपुरोहितों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की।
विज्ञापन

गंगोत्री मंदिर के प्रांगण में बैठे तीर्थपुरोहितों ने कहा कि सरकार ने उन्हें पूजा-पाठ छोड़कर धरने पर बैठने को मजबूर कर दिया है। जल्द उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को उग्र रूप देने के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उधर, यमुनोत्री धाम और शीतकालीन मंदिर प्रांगण खरसाली में भी तीर्थ पुरोहित धरने पर रहे। धरना देने वालों में संजीव सेमवाल, अमरीश सेमवाल, राजेश सेमवाल, शिव प्रकाश सेमवाल, सुनील सेमवाल, रवि सेमवाल, द्रोणाचल सेमवाल, मद्रांचल सेमवाल, सूर्य प्रकाश सेमवाल, विमल सेमवाल, जगत सेमवाल, सत्येंद्र सेमवाल शामिल रहे। गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहित पांच दिन से अनिश्चितकालीन धरने और यमुनोत्री धाम में क्रमिक अनशन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed