{"_id":"66ffcaa634ed4c766d0b77aa","slug":"protest-of-prd-soldiers-continues-demanding-appointment-uttarkashi-news-c-54-1-sdrn1041-108845-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: नियुक्ति की मांग को लेकर पीआरडी जवानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: नियुक्ति की मांग को लेकर पीआरडी जवानों का धरना जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरोला। नियुक्ति की मांग को लेकर प्रांतीय रक्षक दल के प्रशिक्षित जवानों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रशिक्षित जवानों ने उनकी मांग का निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। यहां तहसील परिसर में धरने पर बैठे प्रशिक्षित जवानों ने उनकी लंबित मांग का निस्तारण न होने पर रोष जताया।
प्रांतीय रक्षक दल संगठन के जिलाध्यक्ष किशन रावत ने कहा कि जवान पिछले पांच दिनों से तहसील परिसर में धरने पर बैठे हैं, पर अभी तक न ही किसी अधिकारी और न ही किसी जन प्रतिनिधि ने उनकी समस्याओं का संज्ञान ले कर किसी भी प्रकार की पहल नहीं की, जो कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की जवानों के प्रति संवदेनहीनता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र प्रशिक्षित जवानों को नियुक्त नहीं दी जाती तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। धरना देने वालों में किशन रावत, रणबीर असवाल, कृष्णा असवाल, बरफिया, त्रेपन, धर्मेंद्र, सुनील, संजय आदि रहे।