फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Procession protest over drinking water shortage

पेयजल किल्लत को लेकर जुलूस प्रदर्शन

Wed, 22 Jan 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Procession protest over drinking water shortage
नगर पालिका के पीपलमंडी क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल किल्लत की समस्या एवं अन्य अव्यवस्थाओं के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने नगर में जुलूस प्रदर्शन कर रोष जताया। तहसीलदार की ओर से बृहस्पतिवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए। उन्होंने दो-तीन दिन के भीतर समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील में बुधवार को बड़ी संख्या में पीपलमंडी क्षेत्र के लोग पालिका सभासद नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एकत्र हुए। उन्होंने नगर में जुलूस प्रदर्शन कर एक हफ्ते बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर रोष जताया। इसके साथ ही उन्होंने नगर क्षेत्र में बिजली की लो वोल्टेज और बार-बार आपूर्ति ठप होने, नगर में आवारा पशुओं के आतंक, नगर पालिका के नए बोर्ड को गठित हुए एक साल बीतने पर भी कोई विकास कार्य नहीं होने आदि के मुद्दों पर रोष जताया। नागरिकों ने जल संस्थान कार्यालय से तहसील परिसर तक संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस प्रदर्शन किया और तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार जोत सिंह नेगी ने आंदोलित जनता को आश्वासन दिया कि वह बृहस्पतिवार को जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ बैठक कर इन समस्याओं का समाधान कराएंगे। इससे आश्वस्त होकर लोगों ने धरना आंदोलन तो स्थगित कर दिया, लेकिन आश्वासन के अनुरूप 2-3 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़, पीपलमंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित सकलानी, शैलेंद्र भट्ट, राकेश नौटियाल, शशिप्रकाश कोठारी, ओमप्रकाश सेमवाल, महावीर सिंह, पवित्रा देवी, गुरुजीत, कुंवर लाल, सुशीला देवी, प्रवीण गुनसोला, सत्यपाल बिष्ट आदि अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed