फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Principal angry due to non-payment of material

सामग्री का भुगतान नहीं होने से प्रधान नाराज

Tue, 22 Mar 2022 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Principal angry due to non-payment of material
विगत छह माह से मनेरगा योजना में लगी निर्माण सामग्री का भुगतान न होने से प्रधानों में रोष है। स्थिति ये है कि संपूर्ण जनपद में मनरेगा निर्माण सामग्री का करीब 40 करोड़ का बकाया है। जिला प्रधान संगठन ने शीघ्र निर्माण सामग्री मद में बकाया भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत जनपद के छह विकास खंडों में हुए निर्माण कार्यों में लगी सामग्री का भुगतान छह माह से लटका हुआ है। वहीं मनरेगा सहायकों को भी 9 माह से वेतन नहीं मिला है। मंगलवार को जिला प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री प्रताप रावत के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने मामले को लेकर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी केके पंत से मुलाकात कर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि मनरेगा कार्यों के तकनीकी स्वीकृति में भी लेटलतीफी बरती जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान संठन के ब्लाक अध्यक्ष भटवाड़ी श्यालिकराम भट्ट, जिला सचिव नवीन राणा, धर्मवीर पंवार, अनिल पंवार, महेंद्र पंवार, धर्मेद्र रमोला, अंजना रावत, नरेश चौहान, प्रथम सिंह नेगी, नीलम रमोला, सरिता बिष्ट शामिल रहे। वहीं प्रभारी सीडीओ केके पंत ने बताया कि मनरेगा मजदूरों का पैसा बराबर आ रहा है। निर्माण सामग्री मद का पैसा जरूर लंबित है, जो कि केंद्र सरकार की ओर से आना है। इस मद में धनराशि मिलते ही बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed