फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   princes warned of boycott of government programs

ग्राम प्रधानों ने दी सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 04 Jul 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
princes warned of boycott of government programs
गत डेढ़ वर्ष से अधिक समय से मनरेगा में इस्तेमाल निर्माण सामग्री खरीद का भुगतान नहीं होने पर प्रधानों में रोष है। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे प्रधानों ने निर्माण सामग्री के लंबित भुगतान सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र मांगों का निराकरण नहीं होने पर सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप रावत के नेतृत्व में प्रधान कलक्ट्रेट पहुंचे और रोष जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप रावत ने कहा कि मनरेगा का 40 प्रतिशत अंश निर्माण सामग्री के लिए रखा गया है। मजदूरी का 60 प्रतिशत अंश तो बराबर आ रहा है, लेकिन निर्माण सामग्री पर खर्च का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानों ने जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक स्वीकृति नहीं होने, ग्राम पंचायत की खुली बैठक में चयनित कार्यों को तवज्जों नहीं देने, मनरेगा कार्य प्रणाली में संबंधित कर्मचारी जेई, एई, मनरेगा सहायक की कार्य करने की समयावधि तय करने की मांग की। इसके अलावा ग्राम प्रधानों ने विकासखंड नौगांव के खंड विकास अधिकारी पर पंचायत प्रतिनिधियों का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में संगठन के महासचिव व डुंडा अध्यक्ष बृजपाल रावत, चिन्यालीसौड़ अध्यक्ष कोमल सिंह राणा, डुंडा अध्यक्ष बृजपाल रजवार, भटवाड़ी प्रीतम सिंह रावत, राममोहन उनियाल, बबीता जोशी, धर्मवीर पंवार, महेश नौटियाल, अनिल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed