{"_id":"5e99d9a08ebc3e6ff06bd235","slug":"preparations-to-stop-the-corona-by-testing-the-mock-utter-kashi-news-drn3419638124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल कर परखीं कोरोना संक्रमण रोकने की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल कर परखीं कोरोना संक्रमण रोकने की तैयारियां
विज्ञापन
उत्तरकाशी। स्थानीय लोगों की जागरूकता, पुलिस एवं प्रशासन की सक्रियता और बेहतर प्लानिंग के चलते जनपद में अभी तक कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। शुक्रवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान की देखरेख में जिला मुख्यालय पर मॉक ड्रिल कर कोरोना महामारी को रोकने की तैयारियां को परखा।
शुक्रवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम ने वार रूम को सूचना दी कि कलक्ट्रेट कॉलोनी में एक कोरोना संदिग्ध व्यक्ति है। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल से कोविड एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। पीपीई किट से लैस मेडिकल टीम ने कोरोना संदिग्ध महिला को उसके घर से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाया। साथ ही उसके चार परिजनों को भी क्वारंटीन किया। पुलिस ने आवासीय कॉलोनी को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित कर सील कर दिया। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने पूरी कॉलोनी को सैनिटाइज किया और मेडिकल सर्वे टीम ने कॉलोनी में घर-घर जाकर सर्वे किया।
इस मॉकड्रिल में लगे डिप्टी कलक्टर चतर सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार, एसडीएम देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, परियोजना निदेशक राजेंद्र रावत, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्र, पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा, वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही आदि ने अपनी भूमिका को बखूबी अंजाम दिया। सीडीओ पीसी डंडरियाल, बीडीओ दृष्टि आनंद एवं डा.तरुण बुकेश्वर ने मॉक ड्रिल के दौरान तैयारियों को परखा। मौके पर मौजूद रहे डीएम डॉ. आशीष चौहान एवं एसपी पंकज भट्ट ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य अपनी तैयारियों को परखना था। ताकि कोरोना संक्रमण की स्थिति में कोई चूक न रह जाए। उन्होंने तैयारियों पर संतोष जताया।
विज्ञापन
बॉक्स के लिए।
जिले में अभी 17 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार
उत्तरकाशी। जनपद में बाहर से आ रहे लोगों पर पुलिस प्रशासन पैनी नजर रख रहा है। लॉकडाउन अवधि में बाहरी क्षेत्रों से जिले में लौटे साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को मेडिकल परीक्षण के बाद ही प्रवेश देकर क्वारंटीन किया गया। इनमें से अधिकांश 14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं। अब 772 लोग होम क्वारंटीन तथा 108 संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए हैं, जबकि जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 17 लोग भर्ती हैं। जिले से अभी तक कुल 121 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से 104 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और शेष 17 की रिपोर्ट आनी शेष है।