फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Preparations for skiing started in Bharanala Dayara

भरनाला दयारा में स्कीइंग की तैयारी शुरू

Sat, 23 Jan 2021 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Preparations for skiing started in Bharanala Dayara
जिले में कोविड-19 महामारी के चलते लंबे समय से बंद पड़ी साहसिक गतिविधियां अब पुन: शुरू हो गई है। जनवरी अंतिम सप्ताह में दयारा के बेस भरनाला ताल में स्कीइंग प्रशिक्षण के साथ ही 3 व 4 फरवरी को यहां स्की फेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाले स्कीयर्स अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जनपद में इस बार कोविड-19 महामारी के चलते साहसिक खेल गतिविधियां बंद पड़ी थीं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने और वैक्सीन बनने के बाद अब एक बार फिर जिले में इस तरह की गतिविधियां शुरू हो गई है। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि निम द्वारा हर साल दयारा में स्कीइंग प्रशिक्षण आयोजित किया जाता था। इस बार कोविड के चलते इसे सीमित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी से 2 फरवरी तक दयारा के बेस भरनाला ताल में स्की कैंप लगाया जाएगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को स्कीइंग के गुर सिखाए जाएंगे। इसके बाद 3 व 4 फरवरी को यहां स्की फेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल एवं जम्मू कश्मीर के अनुभवी स्कीयर्स को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed