{"_id":"602a9a418ebc3ee9307552aa","slug":"preparations-begin-for-the-bird-festival-in-harshil-utter-kashi-news-drn3709089140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षिल में बर्ड फेस्टिवल की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षिल में बर्ड फेस्टिवल की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षिल में एप्पल के बाद बर्ड फेस्टिवल का आयोजन होगा। वन विभाग ने मार्च के दूसरे सप्ताह में बर्ड फेस्टिवल आयोजित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फेस्टिवल में स्थानीय युवा व छात्रों को पक्षियों के बारे में जानकारी देने के साथ उनकी पहचान करने के गुर भी सिखाए जाएंगे।
वन विभाग ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बर्ड फेस्टिवल आयोजित करने का प्लान तैयार किया है, जिसमें प्रोफेशनल बर्ड वाचर स्थानीय युवा व छात्रों को बर्ड वाचिंग के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही पक्षियों के व्यवहार व उनकी बोली के आधार पर उनकी पहचान करना भी सिखायेंगे।
गंगोत्री घाटी के हर्षिल, गंगनानी व डबराणी में हाल ही में ग्रैंडाला बर्ड देखी गई है। रॉयल ब्लू कलर और पीली चोंच वाली इस खूबसूरत चिड़िया का दीदार करने के लिए अब तक बर्ड वाचरों को सिक्किम का रुख करना पड़ता था। आमतौर पर 9 हजार फीट की ऊंचाई पर मिलने वाली यह चिड़िया यहां पहली बार दो हजार फीट की ऊंचाई पर देेखने को मिली। डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह में 12 से 14 तारीख के मध्य बर्ड फेस्टिवल प्रस्तावित है। फेस्टिवल में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को स्थानीय व प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।