फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pregnant women returned due to lack of ultrasound

अल्ट्रासाउंड नहीं होने से बैरंग लौटीं गर्भवती महिलाएं

Tue, 22 Sep 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women returned due to lack of ultrasound
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से दूरस्थ गांवों से अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची गर्भवती महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएचसी नौगांव में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता है। मंगलवार को मोरी प्रखंड के दूरस्थ नैटवाड़, पुरोला के सर बडियार एवं नौगांव प्रखंड के गीठ पट्टी क्षेत्र से कई गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने सीएचसी पहुंची। यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ और महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ा। दूरस्थ गांवों से आईं सुनमाला, आरती, नीलम, पूजा आदि गर्भवती महिलाओं ने बताया कि उन्हें रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने की सूचना नहीं मिली। ऐसे में उन्हें बेवजह परेशान होना पड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित पंवार ने डीएम को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया। उन्होंने सीएचसी में नियमित अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था कराने की मांग की। इधर सीएचसी की चिकित्सा अधीक्षक डा.निधि रावत ने बताया कि रेडियालॉजिस्ट के अवकाश पर होने की सूचना दो दिन पहले सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई थी। विभागीय सूचना तंत्र के माध्यम से भी दूरस्थ क्षेत्रों तक सूचना भेजने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed