फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   PRD jawans did not participate in re-training

पुनर्प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए पीआरडी जवान

Thu, 21 Jan 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
PRD jawans did not participate in re-training
विभिन्न विभागों में पीआरडी के माध्यम से लगे अप्रशिक्षितों को हटाने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी पुनर्प्रशिक्षण का बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने पांच सूत्री मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में हरिद्वार महाकुंभ के मलिए पुनर्प्रशिक्षण 15 जनवरी से शुरू होना था, लेकिन जवानों के विरोध के चलते यह अब तक शुरू नहीं हो पाया है। पीआरडी हित संगठन से जुड़े सुबोध रतूड़ी ने बताया कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होगा, तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। ज्ञापन देने वालों में किशन सिंह रावत, रमेश लाल, चैन सिंह आदि शामिल रहे। इधर, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी का कहना है कि जवानों के पुनर्प्रशिक्षण का बहिष्कार करने की वजह से विभिन्न विभागों में लगे 40 से अधिक प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को हरिद्वार महाकुंभ ड्यूटी के लिए निदेशालय रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed