फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pradhan angry due to not getting place to sit

बैठने के लिए जगह नहीं मिलने से गुस्साए प्रधान

Thu, 24 Sep 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pradhan angry due to not getting place to sit
ब्लॉक सभागार में बैठक करने का स्थान नहीं मिलने से आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मनरेगा कार्यों में विभागीय कर्मचारियों का उचित सहयोग नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर प्रधान संगठन द्वारा बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में बैठक आहूत की गई थी, लेकिन सभागार में एक अन्य बैठक होने के कारण प्रधानों को स्थान नहीं मिला। इससे आक्रोशित होकर सभी प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों पर प्रधानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस बीच मामले की जानकारी मिलते ही खंड विकास अधिकारी व डीपीओ ने मौके पर पहुंचकर प्रधानों से वार्ता की। साथ ही उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का भरोसा दिया। जिस पर प्रधानों ने धरना समाप्त कर दिया। विरोध जताने वालों में प्रधान संगठन अध्यक्ष कोमल राणा, अमोल महर, सुरेंद्र पाल, रेखा रमोला, जसपाल पोखरियाल, सुंदरलाल नौटियाल, बिशन कोटवाल, प्रमोद रावत, शिवराज बिष्ट, वीरचंद, विनोद आदि प्रधान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed