फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Power supply not restored for fourth day in 15 villages

आपदाग्रस्त आराकोट क्षेत्र के 15 गांवों में चौथे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी

Wed, 21 Aug 2019 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Power supply not restored for fourth day in 15 villages
आपदाग्रस्त आराकोट क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में चौथे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

18 अगस्त को तड़के भारी बारिश से मची तबाही के कारण मोरी ब्लॉक के करीब 34 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई थी, जिनमें सबसे अधिक प्रभाव आराकोट क्षेत्र के गांवों में पड़ा था। विद्युत विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 19 गांवों में बिजली व्यवस्था सुचारु कर दी है, लेकिन माकुड़ी, टिकोची, सनेल, डगोली, मोल्डी, गोकुल, किराणु, बरनाली, कलीच, बलावट, खक्वाड़ी, जागटा, चिंवा, मोंडा तथा झोटाड़ी गांवों में अभी भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। विद्युत विभाग के ईई प्रशांत पंत ने बताया कि मोरी क्षेत्र में अभी तक 34 में से 19 गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बचे हुए गांवों तक यातायात सुविधा नहीं होने के कारण विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने में दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में भी जल्द से जल्द व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, भटवाड़ी ब्लाक के मुखबा गांव और चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के जोगत तल्ला व मल्ला गांव में भी बीते कई दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है, जिससे उक्त गांवों में रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो गए हैं। गंगोत्री व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में बीते तीन दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इन गांवों में जल्द ही व्यवस्था सुचारु करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed