फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Potholes filled with mud emerge again, inviting accidents

Uttarkashi News: मिट्टी से भरे गड्ढे फिर उभरे, दे रहे दुर्घटना को न्योता

Fri, 09 Feb 2024 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Potholes filled with mud emerge again, inviting accidents
गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना को न्योता दे रहे गड्ढे। संवाद
उत्तरकाशी। शहर में गंगोत्री हाइवे के गड्ढों से दुर्घटना को न्योता मिल रहा है। बीआरओ ने कुछ समय पूर्व पैचवर्क के साथ इन गड्ढों को मिट्टी से भरा था, लेकिन बारिश के कारण पैचवर्क और मिट्टी बहने से गड्ढे फिर उभर आए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से गंगोत्री हाईवे का करीब छह किमी हिस्सा गुजरता है, लेकिन इस दायरे में पल्ला ज्ञानसू, पाडुली खाले के निकट, उजेली व गंगोरी आदि में हाईवे की स्थिति बदहाल है। आलम ये है कि हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। हालांकि बीआरओ ने एक बार पैचवर्क और दो से तीन बार इन्हें मिट्टी से भरा, लेकिन बारिश के कारण पैचवर्क और मिट्टी बहने से गड्ढे फिर उभर आए हैं। जिसके चलते पैदल राहगिरों सहित दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण हादसे का भी खतरा बना हुआ है। इधर, बीआरओ के कमांडर विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि कई लोग हाईवे पर पानी छोड़ते हैं, जिससे पैचवर्क लंबे समय तक टिक नहीं पता है। उन्होंने दोबारा से यहां गड्ढों की मरम्मत करवाने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed