फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Portraying itself is resonating squeal Parent.

जनक का किरदार निभाते ही गूंजती है किलकारी

Fri, 23 Sep 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 23 Sep 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन

मिथक कहें या सच्चाई उत्तरकाशी के संग्राली गांव की रामलीला में जो भी राजा जनक का किरदार निभाता है उसे संतान प्राप्ति होती है। गांव के लोग प्राय: नि:संतान व्यक्ति को राजा जनक का पात्र बनने के लिए प्रेरित करते हैं। यह सिलसिला दशकों से चलता आ रहा है। इस वर्ष भी शादी के बाद तीन साल से बच्चे की किलकारी के लिए तरस रहे शंभू प्रसाद नैथानी बीते साल रामलीला में राजा जनक का पात्र बने और रविवार 18 सितंबर को घर में बेटी का जन्म हुआ।

विज्ञापन


वर्ष 1967 में छानियों में छिल्ले जलाकर संवाद लिखने और पेट्रोमैक्स की रोशनी में शुरू हुई संग्राली गांव की रामलीला भले ही समृद्ध न हो पाई हो, लेकिन राजा जनक के पात्र के साथ जुड़ा मिथक आज भी कायम है। गांव के बुजुर्ग रामकृष्ण भट्ट, सूरजमणि नैथानी बताते हैं कि गांव की रामलीला में सीता के पिता राजा जनक का अभिनय करने वाले व्यक्ति को संतान प्राप्त होती है। शुरूआती वर्षों में ही यह मिथक पुष्ट होने पर गांव में यह परंपरा चली आ रही है कि शादी के बाद नि:संतान रहने वाले व्यक्ति को ही जनक के पात्र के लिए चयनित किया जाता है।
विज्ञापन


इन्हें प्राप्त हुआ संतान सुख
उत्तरकाशी।
संग्राली गांव के स्व. महिमानंद भट्ट, ज्योति प्रसाद नैथानी, स्व. सुरेशानंद नौटियाल, रुद्रेश्वर प्रसाद भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद नैथानी, सूर्यप्रकाश नौटियाल, सुबोध भट्ट, प्रमोद भट्ट, संतोष सेमवाल आदि को शादी के कई सालों बाद भी संतान प्राप्त नहीं हुई। रामलीला में राजा जनक बनने के बाद ये लोग पिता बने। इस मिथक के चलते निकटवर्ती पाटा गांव के हरि सिंह चौहान ने भी संग्राली की रामलीला में जनक का पात्र निभाया और संतान पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed