फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ponds being made to store rain water

बारिश के पानी का संचय करने के लिए बना रहे तालाब

Thu, 10 Jun 2021 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Ponds being made to store rain water
पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने बृहस्पतिवार को वीरपुर गांव में राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के तहत 2.70 करोड़ से निर्मित पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी का संचय करने के लिए जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है। इससे पारंपरिक जल स्रोत रिचार्ज हो सकेंगे।
विज्ञापन

विकासखंड डुंडा के वीरपुर गांव पहुंचे पेयजल मंत्री चुफाल ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों को रिचार्ज करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कहा कि बारिश का पानी जो नदी, नालों में गिरता है, उसके संचय के लिए जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने सीएम तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री विस से उपचुनाव लड़ने पर कहा कि भाजपा के पास 57 सीटें हैं। सीएम किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा, ईई बलदेव सिंह डोगरा, डा. स्वराज विद्वान, ब्लाक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली, भटवाड़ी विनीता रावत, निदेशक विजय संतरी, जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, सतेंद्र राणा, लोकेंद्र विष्ट, जगमोहन रावत, विजयपाल मखलोगा, एसडीएम आकाश जोशी, देवेंद्र नेगी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed