फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Polling parties for remote 17 polling stations will leave today

दूरस्थ 17 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना

Thu, 10 Feb 2022 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
Polling parties for remote 17 polling stations will leave today
जिले के दूरस्थ 17 मतदान केंद्रों के लिए शुक्रवार (आज) पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इनमें मोरी ब्लॉक का सबसे दूरस्थ ओसला गांव में स्थित पोलिंग बूथ भी है। जहां तक पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को 14 किमी का पैदल सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यहां पहली बार जनपद के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान से तीन दिन पहले रवाना करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत शुक्रवार (आज) दूरस्थ 17 मतदान केंद्रों के लिए 17 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 9 लोग शामिल हैं। दूरस्थ मतदान केंद्रों में मोरी व पुरोला आदि के सरनौल, दिगाड़ी, किमडार, पौंटी, कलाप, बरी, हडवाडी, सेवा, लिवाड़ी, कासला, राला, फिताड़ी, सिरगा, ओसला, पंवाणी, गगाड़, नुराणु शामिल हैं। इन सभी केंद्रों की सड़क से दूरी 10 से 15 किमी के बीच है, जिन तक पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का कहना है कि दूरस्थ मतदान केंद्रों की 17 टीमों की रवानगी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को टीमों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed