फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   police station.

थाने पहुंचा वन पंचायत गठन में हुआ विवाद

Sun, 05 Jun 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Sun, 05 Jun 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन

दागुण गांव में वन पंचायत सरपंच के चुनाव में हुए विवाद पहले मारपीट और फिर थाने तक जा पहुंचा। प्रधान समेत तीन लोगों ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के 14 लोगों पर मारपीट एवं गाली गलौज के साथ 40 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बता दें कि दागुणगांव में ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर वन पंचायत का गठन किए जाने पर प्रधान भागीसुख समेत अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने कानूनगो एवं पटवारी की मौजूदगी में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में वन पंचायत का गठन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को वन पंचायत के गठन के लिए गांव के मंदिर परिसर में प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। विवाद के चलते वन पंचायत का गठन तो नहीं हुआ, उल्टा मामला थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान भागीसुख ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष में बैठक में उसके नाती रविंद्र और नागेंद्र की जमकर पिटाई की। उन्होंने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया और रविंद्र की जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात है कि यह सब घटनाक्रम कानूनगो और पटवारी की मौजूदगी में होने के बावजूद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई।


प्रधान और उसके नातियों ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के अमर सिंह, संदीप, अनिल, कुलदीप, विमला, ईश्वरी, सूरज, राजेंद्र, सुनील, पवन आदि 14 लोगों पर मारपीट, गाली गलौज, धमकी एवं लूटपाट का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संतोष कुंवर ने बताया कि वे मुख्य सचिव के यमुनोत्री दौरे में व्यस्त हैं। लौट कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed