{"_id":"5820ac6a4f1c1ba16fb372ee","slug":"poku-will-cook-finalizing-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखू महाराज करेंगे प्रत्याशी का नाम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखू महाराज करेंगे प्रत्याशी का नाम तय
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरी ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक उम्मीदवार के लिए ब्लॉक से एक प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कहा गया कि इस बार पोखू महाराज जिस का नाम तय कर देंगे, वह सभी को मान्य होगा।
विज्ञापन
एकता बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अभी तक जो भी विधायक बने हैं, उन्होंने हमेशा मोरी क्षेत्र की उपेक्षा की है। 25 हजार मतदाता वाले मोरी ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों की इस बैठक को लेकर यहां कांग्रेस और भाजपा में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज मोरी के प्रांगण में न्याय के देवता पोखू महाराज के सानिध्य में हुई एकता बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने शिरकत की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सबसे अधिक मतदाता वाले मोरी ब्लॉक की हमेशा उपेक्षा हो रही है।
विज्ञापन
मोरी से विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी खड़ा किया जाए। इस पर सभी लोगों ने एक मत होकर कहा कि क्षेत्र के इष्टदेव पोखू महाराज जिस का नाम तय कर देंगे, वह सभी को मान्य होगा। अगली बैठक 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
बैठक में भाजपा नेता जाज मोहन रांगड़, राजेंद्र रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश देवनाटा, भागवान सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमेश्वरी रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, बीएल आर्य, उमराव सिंह, एलपी नौटियाल, अतर सिंह आदि मौजूद थे।