{"_id":"683f032478fb1f6a78059830","slug":"pmgsy-forgot-to-compensate-the-villagers-after-constructing-the-road-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-112935-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सड़क बनाकर ग्रामीणों को प्रतिकर देना भूला पीएमजीएसवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सड़क बनाकर ग्रामीणों को प्रतिकर देना भूला पीएमजीएसवाई
Tue, 03 Jun 2025 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 03 Jun 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने दी 11 जून से बचाणगांव मोटर मार्ग पर आवाजाही बंद करने की चेतावनी
बड़कोट। पीएमजीएसवाई ने बचाणगांव मोटर मार्ग का निर्माण तो कर दिया, लेकिन ग्रामीणों को भूमि का प्रतिकर देना भूल गया। ग्रामीणाें ने 10 जून तक ग्रामीणों को भूमि का प्रतिकर भुगतान नहीं करने पर 11 जून से उक्त मार्ग पर आवाजाही बंद करने की चेतावनी दी है।
गांव के पूर्व सैनिक सूरत सिंह चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान सरिता देवी ने जिला प्रशासन को लिखे पत्र में कहा कि 2019 में पीएमजीएसवाई ने खांड बचाणगांव मोटर मार्ग का कार्य किया, लेकिन अभी तक ग्रामीणों को नाप भूमि का प्रतिकर नहीं दिया गया। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
उन्होंने कहा कि यदि 10 जून तक ग्रामीणों को भूमि का प्रतिकर भुगतान नहीं किया गया, तो वे 11 जून से सड़क पर आवाजाही बंद कर देंगे। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। सड़क बंद करना समस्या के समाधान नहीं है। विभाग व ग्रामीणों को बैठाकर समस्या को हल किया जाएगा।