{"_id":"66ffcc0e90f985008a0f53ce","slug":"pledge-taken-to-conserve-rare-wildlife-on-gomukh-tapovan-track-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-108846-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गोमुख-तपोवन ट्रैक पर लिया दुर्लभ वन्यजीवों के संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गोमुख-तपोवन ट्रैक पर लिया दुर्लभ वन्यजीवों के संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी। गंगात्री नेशनल पार्क के कनखू बैरियर के वनकर्मियों ने गोमुख-तपोवन ट्रैक पर ट्रैकर्स के साथ वन्यजीव प्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया। इस अवसर पर करीब दस हजार की फीट की ऊंचाई पर स्थित ट्रैक पर दुर्लभ वन्यजीवों के संरक्षण का प्रण लिया गया।
कनखू बैयिर के वन दरोगा राजवीर रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गोमुख-तपोवन ट्रैक पर वन्यजीवों के संरक्षण के संकल्प को लेकर अभियान चलाया। इस मौके पर ट्रैक पर जा रहे ट्रैकर्स को गंगोत्री नेशनल पार्क में पाए जाने वाले दुर्लभ वन्यजीवों की प्रजातियों की जानकारी दी।
इसके साथ ही उस क्षेत्र में पाए जाने वाले वन्यजीवों के व्यवहार के बारे में बताया कि यहां पर स्नो लेपर्ड और भरल मुख्य रूप से पाए जाते हैं। राजवीर रावत ने बताया कि यहां पर भूरा भालू के साथ कई अन्य प्रजातियां भी पाई जाती हैं। यह हिमालय के हिमाच्छित वनों की एक धरोहर है। इसलिए इनके संरक्षण के लिए हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग करने वाले लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि इनके संरक्षण के लिए देश-दुनिया के लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर बाड़ाहाट रेंज के वनकर्मियों ने आद्य शंकाराचार्य शिक्षण संस्थान बाजोरिया के साथ जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए कोटबंगला में रैली निकाली। वहीं, आम लोगों को जागरूक किया कि वन्यजीवों के बिना पृथ्वी का पारिस्थितिकी तंत्र सुरक्षित नहीं है। इसलिए इनकी सुरक्षा और संरक्षण आवश्यक है। इस मौके पर वन दरोगा सुभाष अवस्थी, कुलवीर कैंतूरा, शिवेंद्र चौहान, दिगंबर खंडूड़ी, नागेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।