{"_id":"57a376ca4f1c1b6f152bb2e5","slug":"please-plan-to-the-master-plan-for-the-twenty","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायोजना के लिए बीस तक दें प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायोजना के लिए बीस तक दें प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह नेगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के नियोजित विकास के लिए बीस अगस्त तक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रस्तावों के आधार पर महायोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नेगी ने बताया कि भागीरथी नदी घाटी क्षेत्र के नियोजित विकास के लिए महायोजना तैयार की जा रही है। इसके लिए सभी विभाग बीस अगस्त तक कार्ययोजना के प्रस्ताव एवं सुझाव उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की ओर से खेतीबाड़ी संबंधी महायोजना पर जनसामान्य से विचार एवं सुझाव मांगे गए हैं। सीडीओ उदय सिंह राणा ने सभी विभागों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि समय पर प्रस्तावों को महायोजना में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल, सिंचाई विभाग के ईई पीएस पंवार, लोनिवि के अशोक कुमार, वन विभाग के एसडीओ बाबू लाल, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर तोमर, पर्यटन अधिकारी केएस नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।