फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Plagued by waterlogging for 25 years, residents of Joshiyara to take to the streets.

Uttarkashi News: 25 साल से जलभराव की मार, अब सड़कों पर उतरेंगे जोशियाड़ावासी

Fri, 26 Jun 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 26 Jun 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Plagued by waterlogging for 25 years, residents of Joshiyara to take to the streets.
आज विशाल जनाक्रोश रैली निकालेंगे जिला प्रशासन के खिलाफ
विज्ञापन

शिकायत के बाद आश्वासनों पर कार्य नहीं होने पर फूटा गुस्सा
उत्तरकाशी। पिछले 25 वर्षों से हर बरसात में जलभराव की त्रासदी झेल रहे जोशियाड़ा के कालेश्वर मंदिर मार्ग क्षेत्र के लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। बार-बार ज्ञापन, शिकायतों और आश्वासनों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से नाराज स्थानीय लोग शनिवार को जिला प्रशासन के खिलाफ विशाल जनाक्रोश रैली निकालेंगे।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि वर्षों से जलभराव के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का जीवन प्रभावित हो रहा है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर केवल आश्वासन ही मिले हैं। स्थानीय सभासद सुनीता नेगी, विजय राज, आशीष नेगी आदि क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कालेश्वर मंदिर मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर गत कई वर्षों से जिला प्रशासन, एडीएम कार्यालय और संबंधित विभागों को लगातार ज्ञापन दिए जाते रहे हैं।
विज्ञापन

बीती 17 जून को भी उपजिलाधिकारी भटवाड़ी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि हर वर्ष बरसात के दौरान सड़कें जलमग्न हो जाती हैं जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार प्रशासन की ओर से संयुक्त समितियां भी गठित की गईं, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया। जलभराव की स्थायी व्यवस्था की मांग को लेकर शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण, जोशियाड़ा से कलेक्ट्रेट परिसर तक विशाल जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन और आवश्यकता पड़ने पर अनशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed