{"_id":"5756f4a74f1c1ba26e9c520a","slug":"piligrme-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिसलकर गिरने से तीर्थयात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिसलकर गिरने से तीर्थयात्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौटते समय एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की पाली गाड के पास पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। बादिया मध्यप्रदेश निवासी बारे लाल (72) परिवार के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। यमुनोत्री की यात्रा कर लौटते समय वे मंगलवार की रात पालीगाड स्थित एक होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह पैर फिसलने के कारण वे सड़क किनारे नाली में जा गिरे। इस दौरान सिर जमीन पर टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन