फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pilgrimage priests boil over the statement of the Minister of Religion

धर्मस्व मंत्री के बयान से तीर्थपुरोहितों में उबाल

Sat, 11 Sep 2021 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Pilgrimage priests boil over the statement of the Minister of Religion
गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहित ने धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज का पुतला फूंका। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने धर्मस्व मंत्री व सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। विरोध स्वरूप तीर्थ पुरोहितों ने धाम में पिंडदान भी किया।
विज्ञापन

शनिवार को गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज व उत्तराखंड सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। तीर्थ पुरोहित धर्मस्व मंत्री के बयान पर आक्रोशित थे। धर्मस्व मंत्री ने बीते शुक्रवार को देहरादून में देवस्थानम को लेकर दिए बयान में कहा था कि जब आम नागरिक देवस्थानम बोर्ड की वास्तविकता जानेंगे, तो इसकी सराहना करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि आम नागरिक को समझाने के लिए सरकार बिल की प्रतियां छपवा रही है। तीर्थपुरोहितों का कहना है कि एक ओर सरकार देवस्थानम बोर्ड को समाप्त करने को लेकर कमेटी गठित कर रही है, वहीं धर्मस्व मंत्री इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। जो भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड रद्द करने के अलावा तीर्थ पुरोहितों को कुछ भी मंजूर नहीं है। प्रदर्शनकारियों में राकेश सेमवाल, परमानन्द सेमवाल, सत्तेंद्र सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, गणेश सेमवाल, ज्योति शरण सेमवाल, सूर्या सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, प्रवीण सेमवाल, रवि सेमवाल, राजीव सेमवाल, वीरेंद्र सेमवाल, रवि सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, राजेंद्र सेमवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed