फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pilgrim priests on dharna in uttarkashi

बारिश में भी धरने पर डटे रहे तीर्थ पुरोहित

Fri, 18 Jun 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Pilgrim priests on dharna in uttarkashi
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच भी देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का धरना जारी रहा। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि जब तक सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा। तीर्थ पुरोहित परमानंद सेमवाल ने कहा कि यदि देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। धरने में सचिव पंडित दीपक सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, सर्यप्रकाश सेमवाल, कामेश्वर, दिनेश आदि शामिल रहे। उधर, यमुनोत्री धाम के साथ शीतकालीन मंदिर परिसर में भी देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि वह देवस्थानम बोर्ड को लेकर जल्द सीएम से मिलने जाएंगे। सरकार से बोर्ड पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जाएगी। धरने में महावीर उनियाल, मुकेश, ब्रह्मस्वरूप शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed