{"_id":"575ae9854f1c1b520a9c5912","slug":"pilgrim-death-in-heart-atteck","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से तीर्थयात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से तीर्थयात्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौटते समय एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। अब तक यहां 11 तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगलूरू कर्नाटक निवासी वैंकट स्वामी(65) पुत्र अयप्पा स्वामी अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे।
शुक्रवार को यमुनोत्री से लौटते समय रानाचट्टी एवं स्यानाचट्टी के बीच उन्हें छाती में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें उपचार के लिए बड़कोट अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल में डाक्टरों ने हार्टअटैक से उनकी मौत होने की पुष्टि की। बता दें कि इस सीजन में अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान 11 तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मौत हो चुकी है।