फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Persecution of workers will not be tolerated

कर्मियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

Sat, 14 Dec 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Persecution of workers will not be tolerated
उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने उनकी मांगों को न्यायोचित बताते हुए इनके निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने ऊधमसिंह नगर में एडीएम द्वारा मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के उत्पीड़न एवं दुर्व्यवहार पर रोष जताया। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को समर्थन देते हुए उत्पीड़न की स्थिति में प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने कलक्ट्रेट के ढांचे का पुनर्गठन करने, कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संवर्ग से नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, मुख्य प्रशासनिक एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के पद रिक्ति एवं अनुपस्थिति में कार्यभार सौंपने की मांग की। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक राजपूत, प्रांतीय संरक्षक डीसीएस बिष्ट, अनिल शर्मा, कौशिक बनौल, रामलाल खत्री, मेहर सिंह नेगी, उत्तराखंड कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष गोपाल राणा, मिनिस्ट्रीयल फैडरेशन के अध्यक्ष अजय रावत, कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष केदार सिंह गुसाईं, महामंत्री नागेंद्र नेगी, विशन सिंह राणा, केशव गैरोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed