{"_id":"56e1955c4f1c1be9368b4569","slug":"performance-by-the-trade-unions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर संगठनों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 10 Mar 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत जिले के तमाम मजदूर संगठन भी हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताली कर्मियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को तमाम मजदूर संगठनों से जुड़े कार्मिक काली कमली धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी बताया।
विज्ञापन
उन्होंने न्यूनतम मजदूरी 15000 रुपये मासिक करने, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, भोजन माता, ग्रामीण डाक कर्मी, जल संस्थान, दूरसंचार, विद्युत संविदा कर्मियों को स्थाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में महावीर प्रसाद भट्ट, विजयलक्ष्मी नौटियाल, अर्चना बहुगुणा, कुसुम भट्ट, बलवीर रावत, देवेंद्र सेमवाल, रणजीत सिंह, आशीष बहुगुणा, सीताराम, जगमोहन मखलोगा, सुमित्रा सौंदाल, बसंती रमोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन