{"_id":"6213c36e4f42f3517935a5e7","slug":"people-upset-due-to-closure-of-city-bus-service-for-two-years-utter-kashi-news-drn4046575185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से सिटी बस सेवा बंद होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से सिटी बस सेवा बंद होने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका क्षेत्र में सिटी बस सेवा ठप होने से स्थानीय निवासी खासे परेशान हैं। पूर्व में पालिका क्षेत्र में विभिन्न रूटों पर दो सिटी बसें चलती थी, लेकिन कोरोना काल के दौरान से सिटी बस सेवाएं बंद हो गई थी। पालिका ने खराब पड़ी दोनों बसों को अब नीलाम भी कर दिया है। पालिका का कहना है कि सिटी बस सेवा पुन: शुरू किए जाने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है।
उत्तरकाशी पालिका प्रशासन ने वर्ष 2008 में दो सिटी बसें बोर्ड फंड व ऋण लेकर खरीदी थी। मार्च 2020 तक इन बसों के द्वारा सिटी बस सेवा का सफल संचालन भी किया गया। उक्त बसें नियमित रूप से विभिन्न रूटों पर संचालित होती थी, जिनका स्थानीय निवासियों को भरपूर लाभ मिलता था। लेकिन कोरोना काल के बाद से उक्त सेवा पालिका क्षेत्र में पूर्ण रूप से ठप हो गई थी। जो आज तक सुचारु नहीं हुई है। स्थानीय निवासी लंबे समय से शहर व आसपास के क्षेत्र में सिटी बस सेेवा उपलब्ध कराए जाने की मांग भी कर रहे हैं। स्थानीय निवासी विष्णुपाल रावत, हरीश डंगवाल आदि का कहना है कि पालिका स्थानीय नागरिकों को सुविधाएं देने में गंभीर नहीं है। पालिका का ध्यान नागरिकों की सुविधा पर नहीं है। वहीं पालिका प्रशासन का कहना है कि दोनों बसें खराब हो गई थी, जिन्हें पिछले वर्ष दिसंबर में नीलाम कर दिया गया है। पालिका प्रशासन का कहना है कि जल्द सिटी बस सेवा शुुरू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में बोर्ड में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है।
- पालिका पुन: सिटी बस सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए दो बसों को खरीदने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास किया गया है। प्रयास रहेगा कि जल्द ही स्थानीय निवासियों को सिटी बस सेवा उपलब्ध हो। -रमेश सेमवाल, अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी)।