{"_id":"5e2728788ebc3e4b124183b7","slug":"people-s-anger-erupted-at-the-water-works-office-utter-kashi-news-drn333546627","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंस्थान दफ्तर पर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंस्थान दफ्तर पर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलमंडी बस्ती में पेयजल किल्लत से गुस्साए नागरिकों ने जल संस्थान दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर बुधवार से बेमियादी धरना आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
पालिका की वार्ड नंबर चार पीपलमंडी बस्ती में बीते एक हफ्ते से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे लोग हैंडपंप और दूरस्थ स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने मंगलवार को अवर अभियंता जल संस्थान के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन पेयजल का संकट बना रहता है। फोन करने पर भी जल संस्थान के कर्मचारी फोन नहीं उठाते। कार्यालय में कर्मचारी मौजूद नहीं रहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो वे बुधवार से जल संस्थान कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शनकारियों में पालिका सभासद नरेंद्र नेगी, शशि कोठारी, राकेश नौटियाल, शैलेंद्र भट्ट, विमला नौटियाल, बलवीर गुनसोला, टीकाराम, महावीर राणा, विमला चंदेल, रविंद्र सिंह सहित कई शामिल थे।