फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   People of Nisani village sit on strike for road

Uttarkashi News: सड़क के लिए निसणी गांव के लोग बैठे धरने पर

Fri, 09 Feb 2024 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 09 Feb 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
People of Nisani village sit on strike for road
जल्द समस्या हल नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बड़कोट। निसणी गांव के लिए छह वर्ष पूर्व स्वीकृत तीन किमी सड़क का निर्माण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया हैै। साथ ही जल्द समस्या ही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को निसणी गांव के ग्रामीण बड़कोट तहसील मुख्यालय पहुंचे और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से गांव के लिए तीन किमी सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए ग्रामीणों ने अब तहसील मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने हनुमानचट्टी से निसणी गांव तक तीन किमी सड़क निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन घोषणा के बाद आगे लोक निर्माण विभाग ने इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। जबकि निसणी गांव से गुलाबीकांठा सहित बंदरपूंछ सहित डोडिताल के लिए हर वर्ष हजारों पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन सड़क नहीं होने से पर्यटकों के साथ ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, बीडीसी सदस्य रोहित पंवार, विजयपाल रावत, विपिन चौहान, जसपाल, रणवीर, सचिन, विपिन पंवार, राकेश, महेश आदि रहे। इधर, ईई मनोहर सिंह का कहना है कि निसणी गांव दूसरी जगह से सड़क से जुड़ा हुआ है। इसलिए एक गांव के लिए नियमानुसार दो-दो स्थानों से सड़क नहीं बन सकती है, लेकिन ग्रामीणों की मांग पर पर्यटन स्थलों के आधार पर प्रशासन की ओर से सड़क स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed