फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   People of Mori-Purola villages are troubled by wild boars.

Uttarkashi News: मोरी-पुरोला के गांवों के लोग जंगली सुअरों से लोग परेशान

Sat, 11 Oct 2025 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 11 Oct 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
People of Mori-Purola villages are troubled by wild boars.
ग्रामीणों की खड़ी फसलों को पहुंचा रहे हैं नुकसान
विज्ञापन

पुरोला। मोरी और पुरोला के कई गांवों में जंगली सुअरों की दहशत बनी है। जंगली सुअर ग्रामीणों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग की।
गडुगाड़ पट्टी के देवजानी, खेड़मी, डांडा क्यारी, रमाल, बिंगसारी और कमल सिराईं क्षेत्र के नेत्री, चंदेली, करड़ा गांव के सल्ला, चालनी, ढलोड़ी आदि गांवों में सुअरों के झुंड खेतों में घुसकर धान, चोलाई, राजमा और आलू जैसी प्रमुख फसलों को रौंद कर बरबाद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसलों पर ही उनकी सालभर की आर्थिकी निर्भर रहती है लेकिन लगातार नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई है।
विज्ञापन

खेड़मी के पूर्व प्रधान सुरेंद्र देवजानी, केंद्र सिंह, राजेंद्र रावत, रामप्रसाद, गब्बर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जंगली सुअर बढ़ रहे हैं जिससे वे उनकी नकदी फसल को बरबाद कर रहे हैं। इस संबंध में वन विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है लेकिन वन विभाग कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आंकलन करने और मुआवजा देने की मांग की है। यदि जल्द ही वन विभाग की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग से गांवों में जंगली सुअरों से बचाव के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और आवश्यक मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed