{"_id":"57681f234f1c1b3b30b47eb1","slug":"people-cross-river-in-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ली के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ली के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)।
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
नौगांव प्रखंड के थली गांव में कुछ इस तरह जोखिम के साथ नदी पार करने को मजबूर हैं ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात में कमल नदी में पानी बढ़ने से एक बार फिर थली गांव के ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। पुल के अभाव में ग्रामीण दो बल्लियों के सहारे जान जोखिम डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। सामान के साथ आवाजाही के लिए उन्हें सात किमी का चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
थली गांव के 65 परिवारों की खेतीबाड़ी की जमीन साड़ा तोक में होने के कारण ग्रामीण साल के आठ महीने यहीं निवास करते हैं। ब्लाक मुख्यालय तक आवाजाही के लिए कमल नदी पार करनी पड़ती है, लेकिन पुल नहीं होने से ग्रामीणों को सात किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सर्दियों के चार माह तो कमल नदी में पानी कम होने पर ग्रामीण आसानी से नदी में उतरकर आवाजाही कर लेते हैं, लेकिन गर्मी एवं बरसात के आठ महीने नदी में पानी ज्यादा होने पर यह रास्ता बंद हो जाता है। हालांकि ग्रामीणों ने यहां बड़े पत्थरों के ऊपर दो बल्लियां डालकर आवाजाही की व्यवस्था की है, लेकिन यह जोखिमभरा है।
विज्ञापन
थली गांव की प्रधान सुशीला देवी, जयवीर सिंह, भोपाल राणा आदि का कहना है कि यदि साड़ा तोक में कमल नदी पर पुल बन जाए, तो ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए महज आधा किमी दूरी तय करनी पड़ेगी। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार पुल निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।