{"_id":"6145dfcf8ebc3eb3a71c0f2d","slug":"pensioners-will-have-to-open-account-in-nationalized-banks-utter-kashi-news-drn3907485106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनधारकों को राष्ट्रीयकृत बैंकों में खोलना होगा खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनधारकों को राष्ट्रीयकृत बैंकों में खोलना होगा खाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग से विभिन्न सरकारी योजनाओं के पेंशन धारकों को अपना खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खोलना होगा। समाज कल्याण विभाग ने सभी पेंशन धारकों को सितंबर के अंत तक राष्ट्रीयकृत बैंक की नई पास बुक की फोटो प्रतिलिपि कार्यालय में जमा कराने को कहा है।
जनपद में करीब 32 हजार लाभार्थी समाज कल्याण से मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं की पेंशन लेते हैं, जिनमें वृद्घावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन सहित कई अन्य योजनाओं की पेंशन शामिल हैं। अधिकांश पेंशन लाभार्थियों के खाते मिनी बैंक या फिर पोस्ट आफिस में हैं। मिनी बैंक या पोस्ट आफिस के खाते सीबीएस न होने से लाभार्थियों के खातों में पेंशन की धनराशि पहुंचने में काफी समय लगता है। वहीं पेंशनधारक बार-बार समाज कल्याण विभाग कार्यालय में पेंशन न मिलने की शिकायत भी करते हैं। अब समाज कल्याण विभाग ने सभी पेंशन धारकों को राष्ट्रीयकृत बैंकों में खाते खोलने के लिए कहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि सभी पेंशन धारकों को राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलने के लिए कहा गया है। अधिकांश पेंशनधारकों ने खाता खोल भी दिया है। राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलने के बाद पेंशनधारक को राष्ट्रीयकृत बैंक की नई पासबुक व मिनी बैंक या पोस्ट ऑफिस की पुरानी पास बुक की छाया प्रतिलिपि कार्यालय में जमा करानी होगी। पेंशनधारकों को इस माह के अंत तक इस कार्य के लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन
-कुलदीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उत्तरकाशी।