फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Panchayat representatives sitting on indefinite dharna

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पंचायत प्रतिनिधि

Mon, 23 Aug 2021 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives sitting on indefinite dharna
विकासखंड चिन्यालीसौड़ के पंचायत प्रतिनिधियों ने मनरेगा समेत अन्य विकास कार्यों के भुगतान और फाइलों के निस्तारण में अनावश्यक देर करने का आरोप लगाया है। विरोध स्वरूप पंचायत प्रतिनिधियों ने खंड विकास कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख उर्मिला रांगड़ ने बताया कि विकासखंड के अधिकारी व कर्मचारी अनावश्यक रूप से मनरेगा, 14वें व 15वें वित्त के कार्यों के भुगतान में देरी कर रहे हैं। इन कार्यों की फाइलों का निस्तारण भी कई बार बेवजह लटकाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को इस बारे में सूचित किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं किया जाता प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में ज्येष्ठ उप प्रमुख कुलदीप राणा, प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष कोमल राणा, विशन लाल, शिवराज बिष्ट, जगबीर भंडारी, बीरचंद, आरती, मनोरमा, राजबीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed