फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Painting is a subject in college, but students are unable to take it

कॉलेज में चित्रकला विषय है, पर नहीं ले पा रहे छात्र

Sun, 20 Feb 2022 06:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
Painting is a subject in college, but students are unable to take it
श्रीदेव सुमन विवि की हठधर्मिता सीमांत जनपद उत्तरकाशी के छात्रों पर भारी पड़ रही है। जिला मुख्यालय के पीजी कालेज में चित्रकला विषय होने के बावजूद छात्र यहां स्नातक स्तर पर इस विषय में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं, जबकि कालेज प्रशासन इस संबंध में विवि प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुका है।
विज्ञापन

सीमांत जनपद उत्तरकाशी में इंटरमीडिएट स्तर पर चित्रकला विषय है, जिससे जनपद में छात्र इंटरमीडिएट स्तर पर इस विषय को नहीं पढ़ पा रहे हैं। श्रीदेव सुमन विवि के प्रवेश नियमानुसार स्नातक स्तर पर वहीं छात्र चित्रकला विषय में प्रवेश ले सकता है, जिसने इंटरमीडिएट स्तर पर यह विषय पढ़ा हो। यहीं कारण है कि पीजी कालेज में चित्रकला विषय उपलब्ध होने के बावजूद छात्र स्नातक स्तर पर इस विषय में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। पीजी कालेज में वर्ष 1979-80 से स्नातक स्तर व 2015-16 से पीजी स्तर पर चित्रकला विषय संचालित हो रहा है। जब तक पीजी कालेज उत्तरकाशी गढ़वाल विवि से संबद्ध रहा। यहां चित्रकला विषय की कक्षाएं संचालित होती रही। गढ़वाल विवि ने सीमांत जनपद की इस समस्या को देखते हुए कालेज प्रशासन को छूट दी थी कि वह चित्रकला विषय में उन छात्रों को भी प्रवेश दे सकता है, जिन्होंने इंटरमीडिएट स्तर पर चित्रकला न पढ़ी हो। श्रीदेव सुमन विवि चाहे तो अपने एक्ट में संसोधन कर यह सुविधा प्रदान कर सकता है। इसके लिए श्रीदेव सुमन विवि को यह प्रस्ताव अपनी कार्य परिषद में रखना होगा, लेकिन विवि प्रशासन इंटरमीडिएट में चित्रकला विषय की अनिवार्यता पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन

- पूर्व में विवि प्रशासन से इस संबंध में बैठक हुई थी। एक बार फिर हम इस संबंध में विवि प्रशासन से पत्राचार करेंगे। हम चाहते हैं कि छात्र नए सत्र से चित्रकला विषय में प्रवेश ले सकें। -प्रो. सविता गैरोला, प्राचार्य, पीजी कालेज उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्नातक स्तर पर चित्रकला विषय में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट स्तर पर चित्रकला विषय का अध्ययन अनिवार्य है। -प्रो. मोहन पंवार, कुलसचिव, श्रीदेव सुमन विवि।

गढ़वाल विवि में अभी भी है छूट
गढ़वाल विवि अभी भी ऐसे छात्रों को चित्रकला में स्नातक स्तर पर प्रवेश दिया जाता है, जिन्होंने इंटरमीडिएट स्तर पर चित्रकला न पढ़ी हो। विभाग ऐसे छात्रों का टेस्ट लेता है। टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। श्रीदेव सुमन विवि भी छात्र हित में यह निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed