{"_id":"6a1d76d10d4056b9d30897c2","slug":"outrage-erupts-over-the-dismal-state-of-healthcare-services-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120247-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा
Mon, 01 Jun 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रैली निकालकर सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ किया प्रदर्शनस्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई
नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम के प्रथम पड़ाव नौगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ क्षेत्रवासियों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं तो व्यापक जनआंदोलन के साथ अस्पताल में तालाबंदी की जाएगी। जन आंदोलन के तहत लोगों ने यमुनोत्री हाईवे से सीएचसी तक ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अस्पताल परिसर में धरना दिया और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर गहरा रोष व्यक्त किया।
आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, एक्स-रे टेक्नीशियन की तैनाती, ब्लड बैंक की स्थापना, सप्ताह के सभी दिनों में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने व लंबे समय से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल चालू करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्ष 1987 में स्थापित यह अस्पताल रवांई घाटी का सबसे पुराना और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण आज यह अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। प्रदर्शनकारियों में अनुज रावत, जय प्रकाश, आनंद परमार, बसु देव डिमरी, अंकित रावत, खजान सिंह, संदीप डोभाल, रमेश इन्दवाण, विपिन कुमार, महावीर पंवार, लता नौटियाल, भारती अग्रवाल, राजुली बत्रा, बासु देवी, कला देवी शामिल रहे।