फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Outbreak of chilly cold in the mountain

पहाड़ में बढ़ा हाड़ कंपाती ठंड का प्रकोप

Sat, 28 Dec 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of chilly cold in the mountain
दिसंबर पहले पखवाड़े में पहाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद से ही शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड हो रही है, जिससे स्थानीय के साथ ही पर्यटकों को भी दिक्कत हो रही है। हालांकि दिन में चटक धूप खिलने से लोगों को राहत है, लेकिन शाम होते ही बर्फ के ऊपर पाला गिरने और शीतलहर चलने से लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चारों धामों में बर्फबारी के साथ ठंड को प्रकोप तेज हो गया है। केदारनाथ में तापमान अधिकतम 2, न्यूनतम -13 डिग्री सेल्सियस, बदरीनाथ अधिकतम 3 और न्यूनतम -13, यमुनोत्री व गंगोत्री में अधिकतम 4 और न्यूनतम -10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क रहा है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले में आजकल दिन में जहां अधिकतम तापमान 14 डिग्री है, वहीं शाम होते ही 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क रहा है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में दिन के समय पारा 4 डिग्री व रात को -10 डिग्री हो रहा है। बर्फ से आच्छादित हर्षिल, मुखबा, धराली, सुक्की, सांकरी, डोडीताल आदि क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम -7 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं चमोली जिले में अन्य सालों की अपेक्षा इस साल ज्यादा है। स्थिति यह है कि जहां दिन में तापमान अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस है, वहीं शाम होते ही यह 4 डिग्री सेल्सियस तक हो रहा है। वहीं, जिले के कर्णप्रयाग सहित नौटी, नंदासैंण, बेनीताल आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर में हालांकि तेज धूप खिल रही है, लेकिन शाम होते ही पाला पड़ना शुरू हो रहा है। रात में पाले के कारण तापमान पिछले चार दिन से लगातार गिर रहा है। शनिवार को कर्णप्रयाग नगर का तापमान सुबह तीन बजे शून्य, पांच से सात बजे के बीच एक और 11 बजे 10 डिग्री सेल्सियस रहा। गौचर, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली व देवाल में भी लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल हैं। हालांकि बाजारों में प्रशासन ने अलाव के इंतजाम किए गए हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लेकर केदारनाथ में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शीतलहर की वजह से ठंड का प्रकोप बना हुआ रहा। शनिवार को रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, तहसील मुख्यालय ऊखीमठ, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड समेत जखोली में सुबह और शाम को ठंड का असर अधिक बना हुआ है। ऊखीमठ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम 1 डिग्री, चोपता में अधिकतम तापमान 8 व न्यूनतम माइनस 4 डिग्री है। बीते 12 दिसंबर से केदारनाथ धाम में बिजली व संचार सेवा ठप पड़ी है। साथ ही वहां प्रशासन, पुलिस और कार्यदायी संस्थाओं का कोई व्यक्ति नहीं है। धाम में अभी करीब छह फीट बर्फ जमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed